फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड ने जिले में किसानों को पराली न जलाने की जागरूकता के लिए शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान वैज्ञानिक तरीके से फसलों के अवशेष का प्रबंधन करें : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। किसानों को खेतों में पराली जलाने के बजाय उससे आय अर्जित करने की प्रेरणा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा जिले में विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बुधवार को अपने कार्यालय से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान वितरित की जाने वाली प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया।
डीसी ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से फसलों के अवशेष का प्रबंधन करके न केवल पर्यावरण प्रदूषण रोकने में सहयोग कर सकते हैं बल्कि इससे आय भी अर्जित कर सकते हैं। इन विधियों से किसान कृषि योग्य भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाकर रासायनिक खादों व खेत तैयार करने पर होने वाले खर्च को भी कम कर सकते हैं। जिले में नाबार्ड द्वारा जागरूकता का यह अभियान जेबीएनआरएम एजुकेशन ट्रस्ट तथा इंफोसिस फेडरेशन के माध्यम से चलाया जाएगा। इस जागरूकता वाहन के साथ एजेंसी द्वारा उपलब्ध करवाए गए कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे जो किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इस पराली के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देंगे और ज्ञानवर्धक फिल्में भी दिखाएंगे। डीसी ने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र 50 से 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और जिले में यह उपकरण किराए पर उपलब्ध करवाने के लिए 60 कस्टम हायरिंग सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को 65 कलस्टरों में किया गया विभाजित
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधन अधिकारी डीके गर्ग ने बताया कि पूरे जिले को 65 कलस्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक कलस्टर के तहत आने वाले गांवों के किसानों को एक स्थान पर इकट्ठा करके यह जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन इस तरह के दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार से शुरू किया गया यह अभियान 27 सितंबर तक जारी रहेगा और इस अवधि में सभी 470 गांवों को कवर किया जाएगा। इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नरेश सिंगला, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा, प्रेम सिंह, कृषि विभाग के एसडीओ सूरजभान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें