फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की मां पुलिस से बोली, हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकते तो चूडिय़ां पहन लो, भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की मां पुलिस से बोली, हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहन लो, भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। क्षेत्र के बहुचर्चित सैशन जज हत्याकांड में लगभग एक माह बाद भी नामजद सभी आरोपियों की गिरफतारी न होने मृतक सैशन जज की मां ने रोते हुए पुलिस अधिकारियों को कहा कि हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहन लो। यदि बुधवार तक शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदेश भर से पंच व सरपंच धरने में शामिल होंगे। ग्रामीणों व परिजनों के तेवर देखते हुए पुलिस ने लघु सचिवालय का गेट पहले ही बंद कर दिया, लेकिन फिर भी किसी तरह यह सभी धरना देकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान डीएसपी अमित भाटिया व एसडीएम वीरेंद्र सिंह सांगवान थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे मृतक अध्यापक सैशन जज के भाई विजय कुमार ने बताया कि गत 9 जुलाई को उसके भाई को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था लेकिन करीब एक माह के बावजूद पुलिस नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके रोष स्वरूप लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर बैठने आए थे लेकिन हमारी बात सुनने के बजाय हमें लघु सविचालय से बाहर ही निकाल दिया गया। बकौल विजय कुमार आज हमारे साथ पुलिस ने ऐसा बर्ताव किया जैसे हम पीड़ित नहीं आरोपी हों।
विज्ञापन

उधर, दो सैनिक बेटों की मां व एक फौजी की विधवा कांता देवी ने डीएसपी व थाना प्रभारी को चूड़ियां दिखाते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन मेरे बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकता, तो ये चूड़ियां ही पहन लो। कांता देवी ने रोते हुए कहा कि उसके पूरे परिवार ने फौज में देश सेवा की व उनके पति भी फौज में ही थे, लेकिन पुलिस उनके बेटे सैशन जज को न्याय दिलाने में नाकाम रही है। धरने पर बैठे मृतक के परिजनों व अन्य क्षेत्रों से पहुंचे सरपंच व पंच तथा ग्रामीणों का कहना था कि यदि बुधवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो पूरे प्रदेश के सरपंच, पंच, ब्लाक समिति सदस्य सहित अन्य भी लोग धरना-स्थल पर पहुंचेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

यह कहा डीएसपी ने
डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि इस मामले में पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरत रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि मुख्यारोपी भी पुलिस पकड़ में है। शेष आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें