फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली रेड में फंसा भाजपा कार्यकर्ता तो नोटों के बंडल हवा में उछाले, एक हफ्ते में पूरी टीम का तबादला करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। बब्याल सब डिवीजन की टीम ने गांव ब्राह्मण माजरा में भाजपा कार्यकर्ता राजीव त्यागी के यहां रेड कर बिजली चोरी पकड़ी। टीम मीटर उतारने लगी तो हंगामा हो गया। आरोप है कि राजीव ने मीटर नहीं उतारने दिया। जेई से धक्का-मुक्की की और रेड टीम से अभद्र व्यवहार किया। कार्यकर्ता ने टीम को यह तक बोला कि एक हफ्ते में मैं पूरी टीम का तबादला करवा दूंगा। पहले टीम बिना मीटर उतारे लौट गई, मगर बाद में पुलिस के साथ टीम फिर गई तो कार्यकर्ता ने टीम पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए नोटों के बंडल घर के समक्ष हवा में उछाल दिए। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी टीम ने की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निगम टीम ने मीटर उतारा। एसडीओ ने मामले की लिखित शिकायत महेश नगर थाना पुलिस को दी है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता राजीव ने भी बिजली निगम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने के लिए बब्याल सब डिवीजन की टीम ने शनिवार सुबह एसडीओ आशुतोष सिंह के नेतृत्व में ब्राह्मण माजरा में छापा मारा। टीम में जेई हरजिंद्र, जेई त्रिलोचन सिंह, सोनू यादव, जय नारायण, राज कुमार, सतपाल व अन्य शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि टीम ने राजीव त्यागी के निवास पर छापेमारी की तो घर में कई अनियमितताएं मिलीं। घर में पूरी वायरिंग ही डायरेक्ट थी। टीम ने घर में तीन किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि टीम ने केस बनाया और मीटर उतारने लगे तो राजीव ने टीम को धमकियां देते हुए जेई से धक्का-मुक्की की और टीम को एक सप्ताह के अंदर तबादले की धमकी दी। बाद में टीम पुलिस के साथ दोबारा गांव पहुंची और मीटर उतारने की कोशिश की तो राजीव ने रिश्वत का आरोप लगाते हुए नोटों के बंडल घर के समक्ष हवा में उछाल दिए।
विज्ञापन

कोट्स
राजीव त्यागी गांव ब्राह्मण माजरा में भाजपा का एक कार्यकर्ता है। उसने बिजली निगम टीम को कोई धमकी दी, इसकी मुझे कोई जानकारी फिलहाल अभी नहीं है।
-बलविंद्र सिंह, अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण मंडल।
---------
पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है जिसकी जांच जारी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अजैब सिंह, एसएचओ, महेशनगर थाना, अंबाला कैंट।
----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें