फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद होते ही देश पर जवाहर लाल नेहरू को लाद दिया : राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद होते ही देश पर जवाहर लाल नेहरू को लाद दिया : राजकुमार सैनी
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 35, 36
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी का विवादित बयान
कहा, सरदार पटेल पीएम होते तो देश का नक्शा कुछ और ही होता
गांव रसीदपुर में किया नुक्कड़ सभा को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश के आजाद होते ही देश पर जवाहर लाल नेहरू को लाद दिया गया। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए कालापानी की सजा भुगती, जबकि जो अंग्रेजों के खिदमतगार थे वे लोग आज देश के चाटुकार बने हुए हैं। वे बुधवार को गांव रसीदपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू की जगह सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री बनते तो आज देश का नक्शा कुछ और होता लेकिन यह हमारी बदकिस्मती है। उन्होंने कहा कि बहुत लोग क्रांति की लड़ाई में शहीद हुए विशेषकर ब्राह्मण समाज ने कुर्बानियां दीं लेकिन जिन समुदायों ने कुर्बानियां दी उनकी देश में रेजीमेंट तक नहीं बनी और आज भी नहीं है। पिछले तीन सालों में हरियाणा को जलाने वालों की सिर्फ ये ही लड़ाई है कि मुख्यमंत्री उनका हो और आरक्षण भी उन्हें ही मिले। कांग्रेस ने दस साल तक प्रदेश पर राज किया जबकि पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने समाज के कुछ लोगों को बहकाया और कहा कि वह उन्हें आरक्षण दिलवाएंगे। आरक्षण देकर केंद्र की 38 हजार व नौ राज्यों में लाखों नौकरियों में हिस्सेदारी ले ली। वह इसके खिलाफ छह साल सुप्रीम कोर्ट में लडे़। 15 मार्च 2015 को कोर्ट ने आरक्षण रद्द किया और उसके बाद हरियाणा में तांडव हुआ और जबरदस्ती कहा गया कि हम आरक्षण लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का सिस्टम काफी खराब है और इसे दुरुस्त करने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने गांव रसीदपुर की छात्रा परमजीत कौर को दसवीं में 92 प्रतिशत अंक लेने पर सम्मानित किया। इस दौरान गुलशन सैणी उर्फ पिंकू संयोजक लोकतंत्र सुरक्षा मंच, विशाल गुर्जर उपाध्यक्ष यमुनानगर लोकतंत्र सुरक्षा मंच, संजीव कुमार मीडिया प्रभारी यमुनानगर, ईश्वर सिंह नंबरदार, सुखदेव धीमान, प्रदीप शर्मा, प्रदीप राणा, विक्की गुर्जर, हीरा सैनी, धूप सिंह राणा, प्रिंस, शीशपाल, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें