फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी पर चर्चा से पहले सांसद ने की अधिकारियों संग बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद और विधायक ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सांसद रतनलाल कटारिया और विधायक असीम गोयल ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। किंगफिशर पर्यटन केंद्र में हुई बैठक में सांसद कटारिया ने बताया कि आठ जून को शहरी विकास सलाहकार समिति की सूरत में बैठक होगी जिसमें स्मार्ट सिटी विषय पर चर्चा होगी। इस विषय को लेकर निगम अधिकारियों से बैठक कर अंबाला लोकसभा क्षेत्र के तहत जिले में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी हासिल की गई। उन्होंने बैठक में एमपी लैड और डी-प्लान के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर और संयुक्त आयुक्त गगनदीप भी उपस्थित रहे। सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि एमपी लैड के तहत किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अंबाला शहर विधायक असीम गोयल ने भी निगम अधिकारियों से चर्चा करते हुए शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से कहा। बैठक में नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रमेश मदान, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता आरडी धीमान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें