फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिफिकेशन न मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष:: अंजू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिफिकेशन न मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : आशा वर्कर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को पंजोखरा गुरुद्वारा और बोह के बाबा बालक नाथ मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रधान अंजू वर्मा व सचिव प्रेम लता ने पीएचसी बोह व पीएचसी पंजोखरा की आशा वर्करों के साथ बैठक की। इस दौरान आशा वर्कर्स ने कहा कि जब तक सरकार आशा वर्कर्स की मानी गई मांगों की नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक वे संघर्ष जारी रखेंगी। इसके लिए 20 मई को रोहतक में कन्वेंशन आयोजित की गई है, जहां आगामी आंदोलन और हड़ताल की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक मांगें मनवाने के लिए प्रदेश की आशा वर्कर्स हड़ताल पर थी, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने पर हामी भरी गई। तीन महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक उन मांगों को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं गया है और कई बार मंत्री से मुलाकात के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन अभी तक उनको नोटिफिकेशन नहीं दिया गया है। इस मौके पर बॉबी, सुनीता, जस्सी, पुष्पा, सर्वजीत, हरजीत, गुरमीत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें