फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा पहुंचाई, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
थाना नारायणगढ़ में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरमीत उर्फ मंगू निवासी गांव लखनौरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी अनुसार 12 अप्रैल को अंबाला चौक नारायणगढ़ के नजदीक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बाइक पर तीन व्यक्ति आए और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार चार व्यक्तियों ने कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदीप और नरेंद्र गांव लखनौरा को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब आरोपी गुरमीत उर्फ मंगूू निवासी गांव लखनौरा को गिरफ्तार किया कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें