अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में सद्भावना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दसवीं कक्षा की नेहा यादव ने भूतपर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन के बारे में परिचित किया। इसके साथ ही नौंवी कक्षा के अमन ने कविता के माध्यम से छात्रों द्वारा प्रेम व भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। अर्थशास्त्र के अध्यापक मनदीप सिंह ने स्वाधीनता संग्राम और वर्तमान में भाईचारे व सांप्रदायिक सद्भाव की आवश्यकता पर विचार रखे। प्राचार्य डा. भूषण कुमार ने भी छात्रों पर सभी धर्म व क्षेत्रों के लोगों के बीच में राष्ट्रीय एकता व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना उत्पन्न करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।