फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-बरवाला रूट की बस बंद होने से यात्री झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
सिटी से बरवाला रूट की ओर जाने वाली हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बस पिछले करीब तीन दिनों से नहीं चल रही हैं। इस कारण कई गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि अंबाला-बरवाला वाया रायवाली रूट की बस सेवा बंद होने से आम लोगों को ही नहीं बल्कि स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं को रोजाना करीब चार से पांच किमी. का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है जिस कारण वह कई बार शिक्षण संस्थानों में पहुंचने में देरी का सामना भी कर रही हैं। जहां सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाए हुए है, वही दूसरी ओर हरियाणा रोडवेज के आलाधिकारी इस मिशन को असफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। इस रूट पर लगने वाले गांव गाजीपुर, गन्नी खेडा व शामडू के सरपंच विकास कुमार, जसविन्द्र सिंह व जसबीर सिंह ने बताया कि पिछले 3 दिनों से बस के ना चलने के कारण गांवो के लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस रूट पर हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की ओर से मात्र एक ही बस चलाई गई थी परंतु यह बस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसी मामले को लेकर कई गांवो के लोगों ने अंबाला जिला उपायुक्त एक पत्र सौंपकर मांग करते हुए कहा कि इस रूट पर चलने वाली बस को तुरंत चलवाया जाए ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें