फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर प्रीत नगर से आज निकलेगी क्लश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। शिव मंदिर प्रीत नगर (राजा पार्क) में 6 से लेकर 12 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान विनोद कौशिक ने बताया कि कथा से पूर्व 6 अगस्त को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जोकि शिव मंदिर से आरंभ होकर भगवान परशुराम मंदिर, न्यू प्रीत नगर से होते हुए प्रीत नगर, राजा पार्क व अमर नगर से होते हुए वापिस शिव मंदिर प्रीत नगर में समाप्त होगी। इसके अलावा 13 अगस्त को हवन व कीर्तन के साथ भंडारे भी होगा। कथा में रोजाना यमुनानगर बरसाने वाले कथा व्यास स्वामी राजजी दास शामिल होकर भक्तों के समक्ष कथा का गुणगान करेंगे। इस मौके पर प्रधान विनोद कौशिक, महासचिव सीआर शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद सपरा, एमएल कपूर, एसएस नांदरा, प्रोफेसर अशोक शर्मा, जतिंद्र गंभीर, राजीव शर्मा, सुभाष मल्होत्रा, सुबोध राणा, सुरेंद्र अरोड़ा, अजय गुप्ता, एमएम गोयल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें