फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संभागीय खेलों का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में 48वीं संभागीय खेल प्रतियोगिताओं में बीस केंद्रीय विद्यालयों से करीब 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान अंडर 14 व 17 बॉक्सिंग व लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद ने बताया कि लड़कों की अंडर 17 के फाइनल में केंवि चंडीगढ़ के चैतन्य चौधरी ने स्वर्ण पदक, केंवि हमीरपुर के मास्टर जतिन ने रजत तथा मास्टर मृदुल ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह लॉन टेनिस अंडर 14 के फाइनल में केंवि नंबर दो हलवारा के मास्टर सुखराज ने स्वर्ण, केंवि चंडीगढ़ से मास्टर राघव चौधरी ने रजत तथा केंवि हमीरपुर के मास्टर आयुष राणा ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह बाक्सिंग अंडर-17 के 43-46 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में केंवि तीन पटियालया के मास्टर करन, केंवि मंडी के मास्टर मुनीश, केंवि रिकोंगपियो के मास्टर रिंगजिन, केंवि नंबर दो चंडीमंदिर के मास्टर आदित्य, केंवि जाखू के मास्टर प्रियांकल, केंवि मंडी के मास्टर विशाल, केंवि जतोग के मास्टर अखिलेश, केंवि मंडी के मास्टर आदित्य, केंवि पालमपुर के मास्टर कुनाल, केंवि पालमपुर के मास्टर सुमन, केंवि नंबर दो चंडीमंदिर के मास्टर सुंदरम, अंडर 19 में केंवि नंबर दो चंडीमंदिर के मास्टर मोहित ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें