शहजादपुर। युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि विगत 5 नवंबर को बनौंदी निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने चाचा के लड़के साहिल व भतीजे अंकुश के साथ शहजादपुर में निजी काम से आया था। यहां वह साईं मार्केट में सामान लेने लगा और ये दोनों एक रेडीमेड की दुकान में चले गये थे। थोड़ी दूरी पर ही मैं सामान खरीद रहा था कि इन दोनों के चीखने की आवाजें सुनकर जब मैं इनके पास पहुंचा तो देखा कि लगभग आधा दर्जन युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर इन्हे मार रहे थे। शोर सुनकर बाजार के लोगों को इकठ्ठा होते देख, हमलावर बाइक से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विशाल उर्फ विशु निवासी बुर्ज शहीद को गिरफ्तार कर लिया है।