फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 करोड़ रुपये से होगा रंगिया मंडी में सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। रंगिया मंडी क्षेत्र में सड़क के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड नंबर 20 के पार्षद लालता प्रसाद ने किया। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 20 के लोगों की यह पुरानी मांग थी और स्वास्थ्य मंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस सड़क के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। सड़क के निर्माण से न केवल रंगिया मंडी के लोगों को सुगम और बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा बल्कि आस पास की अन्य कालोनियों के लोगों को भी इस मार्ग के बनने से लाभ मिलेगा। सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करवाने के लिए रंगिया मंडी क्षेत्र के स्वर्ण सिंह, विजय कुमार, त्रिलोक चंद, संजय व अन्य कालोनी वासियों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें