फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। रविवार की देर सायं साथ लगते कस्बा कालाअंब में सीवरेज के गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गिरीश पाल नाम का प्रवासी मजदूर कुछ दिन पहले की कालाआम्ब में परिवार सहित आया था और वह पवन कुमार के मकान में किराए पर रहने लगा तथा ठेकेदार जितेंन्द्र के पास मजदूरी का काम करता था। रविवार की देर सायं उनका दो वर्षीय पुत्र शेखर बाबू अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रहा था। इसी बीच पास ही बने सीवरेज होल जोकि अस्थायी तौर पर प्लास्टिक के ढक्कन से ढका हुआ था, में शेखर गिर गया। शेखर को तुरंत गड्ढे से बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें