फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में अन्य सात जातियों के शामिल करने पर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन, राजपूत सभा अंबाला, पंजाबी सभा व बनिया संगठन के सदस्यों की अग्रसेन चौक स्थित राजपूत छात्रावास में मीटिंग हुई। इस दौरान ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन के जिला चेयरमैन दयानंद महर्षि, सतपाल सिंह चौहान, करण किशोर गौड़, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान सुंदर ढींगरा, युवा प्रधान मनीष आनंद, सतीश वत्स, किरण पाल, बृजलाल सिंगला व अन्य ने अपने अपने विचार रखे। इस मीटिंग में विचार रखते हुए सभी वक्ताओं ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग की जातियों के लिए दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण में 7 अन्य जातियों को शामिल करने का विरोध किया। सभी वक्ताओं ने सरकार के निर्णय के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए शांतिपूर्ण संघर्ष करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सर्वप्रथम उपायुक्त विधायक अंबाला तथा हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 27 जुलाई को सुबह 11 बजे दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, जगदीश लाल, सुभाष शर्मा, कृष्ण कुमार धनाना, सूबेदार पिशोरी लाल, राकेश मेहता, राजपाल राणा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें