फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक नागरिकों को छोडने के लिए सीएम व केंद्र से जांच की मांग करेंगे : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में शामिल पाकिस्तान के दो नागरिकों को बिना जांच छोड़ने के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में वह केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। कैंट सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस ने जान-बूझकर बहुसंख्यक हिंदू समाज को आतंकवाद से जोड़ने की राजनैतिक साजिश की। कांग्रेस आरएसएस, संत समाज व हिंदुओं को बदनाम करके राजनैतिक लाभ लेना चाहती थी। देश में आतंकवाद कांग्रेस पार्टी की ही देन है। उन्होंने कहा समझौता ब्लास्ट मामले में एक साजिश के तहत संत समाज को भी शामिल किया गया जबकि इस घटना में शामिल दो पाकिस्तानी नागरिक जिनके पास पासपोर्ट और वीजा तक नहीं था, उन्हें सबूतों की जांच किए बिना मात्र 15 दिन में पाकिस्तान जाने के लिए छोड़ दिया गया। ऐसे लोगों का न तो लाइडिटेक्टर टेस्ट करवाया गया और न ही इतनी बड़ी घटना की गहन जांच ही की गई। यह देश के साथ एक बड़ा षड्यंत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें