फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- रेडक्रास सोसायटी द्वारा लगाया गया था कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। जिला रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपमंडल स्तर पर मुलाना रेस्ट हाउस में जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 82 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार बराड़ा पुण्यदीप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला रेडक्रास सोसायटी की सचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि इन शिविरों में पंजीकृत किये गये दिव्यांगों को एल्मिकों के सहयोग से सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह जांच शिविर चार दिवसीय है। उन्होंने बताया कि 15 जून को नारायणगढ़ में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, सुनील कुमार, एल्मिको से डॉ. विक्रम, मनीष कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें