फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा और बहू पर हमले में 6 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

बराड़ा। जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे व पत्नी पर उसके भतीजों व परिवार के अन्य सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गई शिकायत में गांव सुहाता डेरा उगाला रोड बाजीगर डेरा तहसील में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया कि मेरे घर में मैं व मेरा एक दिव्यांग बेटा व उसकी पत्नी रहते हैं। मेरे जेठ बहादुर चंद के लड़के राकेश कुमार, बलबीर सिंह, बलबीर की पत्नी सोमा, रमेश कुमार व उसकी पत्नी रेखा, बलबीर के बेटे अजय और रजत मेरे साथ व मेरे परिवार के साथ पिछले कई महीनों से कलह कर रहे हैं। इतना ही नहीं घर के अंदर घुसकर लड़ाई झगड़ा करते आ रहे हैं। हमें खेतों में जाने से रोकते हैं और रास्ता रोककर जान से मारने की धमकियां देते हैं। मैंने दो-तीन महीने पहले अपने पास घर के पास ही 13-14 मरले भूमि किसी व्यक्ति से खरीदी है। जब से हमने यह जमीन खरीदी है तो यह बात कहते हैं कि यह जमीन तो मैंने लेनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर यह लोग हमें जान से मारने व घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आरोपियोें ने 26 मई की शाम करीब 6:00 बजे घर के अंदर कूदकर मेरे, मेरे लड़के श्रीराम व उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। इन लोगों के हाथों में लोहे की रॉड लोहे के सरिए थे। इतना ही नहीं घर की औरतों ने लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। चोटें मारकर वहां से भाग गए। अजय और रजत ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम खरीदी गई इस जमीन में गए तो इसी जगह पर गोली मारकर मौके पर ही खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें