फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 58 करोड़ की स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ

विज्ञापन
अंबाला छावनी में नारियल फोड़कर 58 करोड़ की परियोजना को शुरु करवाते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संव
विज्ञापन
- छावनी की 40 से अधिक कॉलोनियों को खुले नाले और जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी क्षेत्र को पूरी तरह से खुली नाली मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए मंत्री अनिल विज ने रविवार को एकता विहार क्षेत्र से लगभग 58 करोड़ रुपये की लागत वाली स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया। स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइपलाइन बिछने से एकता विहार चौक के नजदीक बसी लगभग 40 से अधिक कॉलोनी के निवासियों को जलभराव की समस्या और बदबू से मुक्ति मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह को निर्देश दिए कि लालकुर्ती, बीसी बाजार, आउटर लार्ज रोड और एकता विहार क्षेत्र में तेजी से काम पूरा करने के लिए 3 से 4 अलग-अलग टीमें बनाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नालियों का लेवल सही करने के निर्देश दिए। विज ने बताया कि जगाधरी रोड से डिफेंस कॉलोनी की ओर भी यह लाइन बिछाई जाएगी। इससे छावनी नाली मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश नगर ड्रेन के लिए 22 करोड़ स्वीकृत
विज ने घोषणा की कि महेश नगर ड्रेन के शेष हिस्से को पक्का करने के लिए 22 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और कार्य भी अलॉट कर दिया गया है। इसका डिजाइन आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार किया गया है, ताकि भविष्य में मशीनों के जरिये ड्रेन की सफाई सुगमता से हो सके। यह काम बरसाती सीजन समाप्त होते ही शुरू कर दिया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए मंत्री विज ने कहा कि 60-70 साल राज करने वाली कांग्रेस ने कभी शहर के विकास पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें