फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिपली गई रोडवेज की 57 बसें, यात्री बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पिपली में अहिल्याबाई होल्कर जयंती में गई रोडवेज की बसों के करण यात्री दिनभर परेशान रहे। वे बस स्टैंड पर बेबस नजर आए। यात्री छावनी बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कई यात्रियों ने अन्य साधनों का इस्तेमाल किया। अंबाला से करीब 57 बसें कार्यक्रम में भेजी थी। इस कारण कई ग्रामीण मार्ग पर एक भी बस नहीं गई। लंबे मार्ग पंजाब, दिल्ली और हिमाचल सहित अन्य रास्ते भी प्रभावित रहे। इस दौरान कुछ मार्गाें पर भी बसों का संचालन बाधित रहा। इसी तरह से शुक्रवार को भी रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में अंबाला से 47 बस भेजी गई थी। जिसके कारण लंबे और ग्रामीण मार्ग प्रभावित रहे थे।
दो घंटे से नहीं आई कोई बस
छावनी के सेक्टर 34 निवासी राजेश ने बताया कि उसे गुरुग्राम जाना है। इसके लिए वह छावनी बस अड्डे पर पिछले दो घंटे से परिवार के साथ बस की इंतजार कर रहा है। लेकिन रोडवेज की बस नहीं आई है।
विज्ञापन

वापसी में नहीं मिली रोडवेज की बस

नारायणगढ़ के गांव मधेपुरा निवासी गौतम ने बताया कि वह अंबाला सिटी में आईटीआई में पढ़ते हैं। सुबह तो अंबाला डिपो की बस में आराम से सिटी आ गए थे, मगर अब वापसी में बस नहीं मिल रही है।
आधे घंटे से कर रहे इंतजार



गांव पतरेहड़ी निवासी मोहित ने बताया कि अपने गांव जाने के लिए कैंट बस अड्डे पर करीब आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं आई।

एक घंटा हो गया नहीं आई बस



मुन्ना सिंह ने बताया कि वह नालागढ़ से परिवार के साथ आए थे। उन्हें सीतापुर जाना था, एक घंटे इंतजार के बाद भी बस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि बस आएगी भी या नहीं।

झारखंड के सीताराम ने बताया कि वे 15 लोग हैं। वह अपने घर से ट्रेन के माध्यम से आए थे। उन्हें हिमाचल जाना था। वह सुबह दस बजे से छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन

पिपली में आयोजित कार्यक्रम में अंबाला से 57 बसें गई हैं। इस कारण कई ग्रामीण मार्ग बंद हैं। लंबे मार्गाें पर भी कम बसों का संचालन किया है।

बहादुर सिंह, डीआई, अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें