फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 52 गर्भवतियों की हुई जांच

Wed, 24 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय अंबाला छावनी में मंगलवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 गर्भवती महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य की जांच हुई। शिविर का आयोजन अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ उर्मिल एवं उनकी टीम की देख-रेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रसव पूर्व जांच, पंजीकरण, टीकाकरण, एनीमिया स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच के साथ आहार परामर्श जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के दौरान अपनाए जाने वाले स्वास्थ्यवर्धक उपायों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पोषण और नियमित जांच की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें