फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 राज्यों की 5172 महिलाएं खड्गा स्टेडियम में सेना भर्ती में लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
15 से 30 जनवरी तक छावनी स्थित खड्गा स्टेडियम में भारतीय सेना में सात राज्यों की महिला, सेना पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। इस भर्ती के तहत 5172 महिलाओं ने आवेदन किया है। भर्ती में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ से महिला प्रतिभागी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी अशोक कुमार ने इस विषय को लेकर भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। भर्ती के तहत प्रतिदिन लगभग 450 अभ्यर्थी पहुंचेंगे। डीसी न छावनी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए वे अंबाला छावनी में धर्मशालाओं, बैक्वेटहॉल में प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने डिप्टी सिविल सर्जन को भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला मेडिकल ऑफिसर के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात होने वाले स्टाफ के लिए कोविड-19 के तहत फेस शील्ड, ग्लब्स, सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही भर्ती स्थल पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि थर्मल स्कैनिंग के माध्यम से यदि किसी प्रतिभागी में कोविड के लक्षण नजर आते हैं तो रैपिड एंटीजेंट किट के माध्यम से उसके सैंपल तुरंत लें और उसे वहीं से आईसोलेट करें।
इसी प्रकार उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को रैली स्थल के आस पास पैट्रोलिंग की व्यवस्था और महिला सेना की भर्ती के मद्देनजर जांच के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जीएम रोडवेज को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड अंबाला छावनी से प्रतिभागियों को रैली स्थल तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था करने, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने, सीसीटीवी, इंटरनेट डोंगल, लैपटॉप, ब्राडबैंड कनेक्शन की व्यवस्था के लिए डीआईओ को व भर्ती के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना, जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित किए जाने वाले प्रबंधों बारे निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें