फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने अचानक मारी ब्रेक, कार सवार पांच बच्चों सहित नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़-साढोरा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से कार सवार 5 बच्चों सहित 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को में दो महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घायल अमित ने बताया कि वह नारायणगढ़ सरगोधा कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार में 55 वर्षीय माता कांता, 32 वर्षीय पूजा, 31 वर्षीय नवजम, बच्चे रीधिमा, गायना, मयूर, कीर्तिका, योवी, नीलम के साथ कार में सवार होकर वीरवार देर शाम सढौरा की तरफ शादी में जा रहे थे कि गांव गदोली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिस कारण कार ट्रॉली के बीच में जा घुसी। जिस पर राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कांता व पूजा की गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें