फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को निरंकारी बाबा के जन्मदिवस पर चलाया जाएगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 65वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 23 फरवरी को निरंकारी श्रद्धालु सफाई अभियान चलाएंगे। अंबाला शाखा के सहायक मीडिया प्रभारी नरेंद्र नागी और रविकांत ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे तक सिविल अस्पताल, अंबाला शहर में यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें जहां निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, संत निरंकारी सेवादल व साध संगत के लगभग 500 सदस्य हिस्सा लेंगे, वहीं पर साध संगत के बुजुर्ग, बच्चे व नौजवान भी बढ़-चढ़कर योगदान देंगे। इसके बाद 23 फरवरी शाम 6:30 से 9 बजे तक निरंकारी भवन में विशेष सत्संग समारोह गुरू पूजा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें