अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के राज्य प्रवक्ता सुखविन्द्र नारा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट का रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। हरियाणा कांग्रेस के रिसर्च डिपार्टमेंट के रीजनल कोऑर्डिनेटर की नई जिम्मेदारी मिलने पर सुखविंदर नारा ने कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उसे कभी टूटने नहीं देंगे।