फोटो नंबर--------39 से 41
अटल बिहारी ने लोगों के दिलों पर किया राज, देशसेवा को समर्पित किया जीवन : स्पीकर
पूर्व प्रधानमंत्री की 94वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ऑडिटोरियम में यादों का मेला कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी लोगों के दिलों पर राज करने वाले श्रेष्ठ नेता थे। वह एक अच्छे वक्ता तथा कवि भी थे, जिनका मान-सम्मान दूसरी पार्टियों के नेता भी करते थे। उन्होंने हमेशा अपने जीवन में देशसेवा के कार्य को सर्वोच्च रखा तथा देश को मजबूत करने का कार्य किया। उनकी कार्य निपुणता व व्यक्तित्व के कारण ही उनका मान-सम्मान देश में ही नहीं विदेशों में भी है। यह उद्गार मंगलवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने मेरा आसमान संस्था द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ऑडिटोरियम अंबाला शहर में आयोजित यादों का मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहे।
विधायक असीम गोयल ने कहा कि वाजपेयी ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने सबको साथ लेकर एक सूझवान राजनीतिज्ञ होने का परिचय दिया है। सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि आज राष्ट्रपुत्र के रूप में पूरा देश वाजपेयी को याद कर रहा है। उन्होंने इस मौके पर कविता ‘16 अगस्त 2018 को सारे देश में घोर सन्नाटा छा गया, मां भारती का लाल वाजपेयी मिट्टी विच समा गया’ की प्रस्तुति दी।
-----------
पंजाबी गायक सरताज ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज ने साईं वे साईं, ईबादत, बहुता सोचीं न, सजण राजी हो जवे सहित अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, नगर निगम आयुक्त सतेंद्र सिवाच, मंडल प्रधान मनदीप राणा, हरीश शर्मा, अनुभव अग्रवाल, मेरा आसमान संस्था के सचिव रितेश गोयल, नीलू गोयल, महिला भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, सरला कपूर, हितेश जैन, राजेश बतौरा, संजय लाकड़ा, संजीव टोनी, सुरेश सहोता, रिंकू भानोखेड़ी, अर्पित अग्रवाल, अमन सूद, सद्दाम हुसैन, अरविंद सिकरी, सचिव पवन चुघ, दीपक पोपली, कपिल वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।