फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में अंडर 14 खिलाडिय़ों का लगेगा जमावड़ा, प्रतियोगिताएं 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। प्रदेशस्तरीय स्कूल गेम्स के तहत अंबाला में होने वाली अंडर 14 (लड़के व लड़कियां) की विभिन्न गेम्स के खिलाड़ी अंबाला में अपना दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिताएं अंबाला में 20 से 22 सितंबर तक होंगी, जबकि टीमों का आना 19 से शुरू होगा। इसके लिए जिला स्तर पर टीमों के ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।
यह है प्रतियोगिताओं का कैलेंडर
अंबाला स्कूल स्टेट गेम्स अंडर 14 के पांच इवेंट अंबाला में होने हैं। इसके तहत टीमों को अंबाला कैंट व सिटी के विभिन्न स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की गई है। स्टेट गेम्स अंडर 14 के तहत कोर्फ बॉल, चोईक्वांडो, टेबल टेनिस, फेंसिंग, बैडमिंटन के गेम्स आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, जो इन खिलाडिय़ों के ठहरने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखेगी।
विज्ञापन

यहां पर ठहराए जाएंगे खिलाड़ी
बैडमिंटन व टेबल टेनिस अंडर 14 लड़कों के लिए सिटी के आर्य स्कूल, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीसे), जीआरएसडी सीसे स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय कपड़ा मार्केट नंबर सात, राजकीय सीसे स्कूल बलदेव नगर में ठहराये जांएगे, लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था सोहन लाल डीएवी स्कूल, पीकेआर जैन सीसे स्कूल, राजकीय सीसे मॉडल टाउन, राजकीय सीसे स्कूल पुलिस लाइन में व्यवस्था दी गई है।
उधर, चोईक्वांडो, कोर्फ बॉल, फेंसिंग, अंडर 14 लड़कों की टीम कैंट के फरुखा स्कूल, डीएवी सीसे स्कूल, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल, राजकीय सीसे स्कूल बीसी बाजार, बीडी सीसे स्कूल, राजकीय सीसे मेन ब्रांच में ठहरने की व्यवस्था है। इसी तरह चोईक्वांडो व फेंसिंग अंडर 14 लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था कैंट के जीएमएन पब्लिक स्कूल में है, जबकि कोर्फ बॉल के लिए कैंट के एसडी कन्या विद्यालय व सिख गल्र्स हाई स्कूल में व्यवस्था बनाई गई है। इन सभी स्कूलों में विभिन्न जिलों की टीमें ठहरेंगी।
यहां पर होंगे मैच
इन गेम्स के आयोजन के लिए तीन स्कूलों सहित सिटी के स्टेडियम व एक कॉलेज को चुना गया है। इसके तहत ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं जीएमएन पब्ल्कि स्कूल अंबाला कैंट में होगी, जबकि फेंसिंग की प्रतियोगिता जीएमएन पब्लिक स्कूल अथवा जीएमएन कॉलेज में होंगी। इसी तरह कोर्फ बॉल प्रतियोगिताएं फरूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट में आयोजित जाएंगी। उधर, टेबल टेनिस के मैच माइंड ट्री स्कूल सेक्टर वन सिटी तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताएं राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर दस सिटी में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

..................
स्कूल स्टेट गेम्स अंडर 14 की खेल प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से होंगी। इसके लिए सारी व्यवस्था कर ली गई हैं, जबकि टीमों का आना 19 सितंबर से शुरू होगा। आयोजन के लिए कमेटी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जबकि मैच अंबाला कैंट व सिटी के स्कूलों, कॉलेज व स्टेडियम में होंगे।
- राजेंद्र सिंह जिंदू, एईओ स्पोर्ट्स, शिक्षा विभाग, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें