फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या नगर में कच्ची सड़कें, बरसातों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या नगर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, सड़कें और नालियां हैं कच्ची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बारिश के बाद नन्हेड़ा के साथ लगते विद्या नगर क्षेत्र में हालात खराब हो गए हैं। यहां पर बरसाती पानी प्लाटों में भर गया है जिस वजह से यहां बसे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में गलियां और नालियां कच्ची है जिस कारण ज्यादा समस्या हो रही है। क्षेत्रवासियों ने रविवार सुबह स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर समस्याओं के सामधान की मांग की है। विज ने लोगों को मामले में शीघ्र सामाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विद्या नगर निवासी नवीन राणा, कुलभूषण शर्मा, प्रो. सुदर्शन गासो, राजिंद्र शर्मा, राम निवास, रोहित, तहर राणा, नवनीत मेहता, दिलबाग सिंह, मोनू, कोपानी व अन्य ने कहा मंत्री को दी शिकायत में कहा कि विद्या नगर में वह पानी निकासी की समस्या को अर्से से झेल रहे हैं। मगर, अब गत दिनों से हुई बारिश के बाद यहां पर हालात खराब हो गए हैं। बारिश के पानी की निकासी नहीं है जिस कारण प्लाटों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि बाबू तिलक राज के घर से आनंद विहार मंदिर तक सड़क कच्ची है जबकि नालियां भी नहीं हैं। इसी वजह से क्षेत्र में जलभराव ज्यादा हो रहा है। बरसाती पानी की सही निकासी नहीं होने से यहां पर खाली प्लाट तालाब का रूप ले चुके हैं जबकि बीमारियां फैलने का भी खतरा है। उन्होंने मंत्री से इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इलाके में पक्की सड़कों के साथ-साथ पानी निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण होना जरूरी है। मंत्री विज ने लोगों की शिकायत सुनने के बाद इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक समस्या को रहने नहीं दिया जाएगा। इस मामले में वह अधिकारियों से चर्च कर इसका समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें