शहीद के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
साहा। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा सरकार से दिल्ली की तर्ज पर शहीद विक्रमजीत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। जयहिंद ने कहा कि अकेले तेपला गांव से 200 से भी ज्यादा जवान देश की सेवा कर रहे हैं। सरकार से मांग है कि वह गांव में शहीदों की याद में सारी सुविधाएं दे। तेपला पहुंचे जयहिंद ने शहीद विक्रमजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ दिल्ली महिला आयोग की सदस्य स्वाति मलीवाल भी मौजूद रहीं।
जयहिंद ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को राष्ट्र का परिवार घोषित करे। शहीदों के बच्चों की सुरक्षा व भविष्य सुनिश्चित करे, ताकि शहीद के परिवार को नेताओं व मंत्रियों के ऑफिस के धक्के न खाने पड़ें। इस अवसर पर हरियाणा सह संगठन मंत्री शोइब आलम, अजय गौतम, लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू, जिलाध्यक्ष अभय सैनी, जिला अध्यक्ष यमुनानगर राजेश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष खन्ना, महासचिव रणधीर सैनी, सचिव विशाल हिंदुस्तानी, गुरविंदर सिंह कोड़ा, जसविंदर सिंह, अंशुल अग्रवाल, बाबू राम, अमरजीत, राहुल वालिया, प्रवीण, हरजीत सिंह, हरजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।