फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा गठबंधन नहीं, महा ठगबंधन है : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
महा गठबंधन नहीं, महा ठगबंधन है : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। साल 2019 में मोदी के विजय रथ को रोकने के मकसद से विरोधी दलों द्वारा तैयार किए जा रहे महागठबंधन को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महाठगबंधन का नाम दिया है। विज ने इस बहाने सरकार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक मंच पर इकट्ठा हुए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव पर भी चुटकी ली। इसके अलावा 16 अगस्त से आंदोलन का ऐलान करने वाले जाट नेता यशपाल मलिक की चेतावनी के बाद विज ने कहा कि वो आंदोलन करें, ठीक है लेकिन किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज ने एक बयान में कहा कि हाल ही में कर्नाटक में सबने देखा कि वहां के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी किस तरह फूट फूट कर रोए हैं, इसी तरह विरोधी दलों के इकट्ठा होने से कुछ नहीं होने वाला। विज ने कहा कि रोज तो कांग्रेस और केजरीवाल आपस में लड़ते हैं और अब एक मंच पर आकर बैठते हैं। जनता किस बात का विश्वास करे। विज ने कहा कि जितने घोटाले हुए हैं वो सभी कांग्रेस की ही देन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें