फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मौजूदा समय में डिपो में कुल 165 बसें, ऑनरूट 145, 15 बसें वर्कशप में तथा 4 बसें स्पेयर में खड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। रोडवेज अंबाला डिपो की तरफ से भेजी गई 25 बसों की डिमांड में से 22 बसों को मुख्यालय की मंजूरी मिल गई है। बुधवार तक नई बसों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। नई बसों के आने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी साथ ही विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि डिपो में पिछले दो साल से कोई नई बस नहीं आई है। केवल पुरानी बसों को ही सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है जिनमें अधिकतर बसों की कंडीशन भी खराब हो चुकी है। बसों की संख्या में टोटा होने से विभाग भी लंबे समय दिक्कत झेल रहा है। वहीं 22 नई बसें आने से बेड़े में बसों की संख्या 165 से बढ़कर 187 हो जाएगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में 165 में से 145 बसें ऑन रूट
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक डिपो में 250 बसें जरूरत है जबकि विभाग के पास मौजूदा समय में 165 बसें है जिनमें 145 ऑन रूट और 15 बसें वर्कशॉप व 4 बसें स्पेयर के लिए खड़ी हैं। इसी लचर व्यवस्था के कारण यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जबकि डिपो को रोजाना 12 से 13 लाख रुपये का राजस्व हो रहा है। बावजूद इसके डिपो व यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार वर्कशॉप में स्टाफ का भारी टोटा होने से कई बसें सर्विस व अन्य कारणों के कारण खड़ी रहती हैं।

बसों की संख्या कम होने से बंद पड़े 12 रूट
अंबाला डिपो में कुल 114 रूट (लंबे और लोकल) हैं जिनपर 145 बसें दौड़ रही हैं जिनमें 12 रूट (लंबे) ऐसे हैं जो काफी समय से बंद पड़े हैं इसका मुख्य कारण डिपो में बसों की संख्या कम होना बताया गया है और यह रूट भी कमाई वाले हैं। रूटों पर बसों की संख्या कम होने से विभाग को भी काफी नुकसान हो रहा है लेकिन बताया जा रहा है 22 नई बसों को विभाग इन्हीं रूटों पर लगाएगा।
विज्ञापन


इन रूटों पर भारी बसों का टोटा
रूट बस संख्या
हरिद्वार 2
कटड़ा 2
शिमला 1
लुधियाना से दिल्ली 4
पटियाला से दिल्ली 2
चंडीगढ़ से दिल्ली 2

हमने सरकार को 25 बसों का प्रपोजल बनाकर भेजा था जिसमें 22 की मंजूरी मिल चुकी है। नई बसों के आने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। कोशिश रहेगी नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- मीनाक्षी दहिया, जीएम रोडवेज, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें