फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पूरे मोहल्ले में ट्रेक्टर चलाकर रिटायर्ड कर्नल ने कूड़ा किया इकट्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों के साथ कूड़ा एकत्रित करने में लगे रिटायर्ड कर्नल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिस काम को करने में हरेक व्यक्ति अपने पांव पीछे कर लेता है। वही कार्य रिटायर्ड कर्नल आरडी सिंह खुशी और जागरूकता फैलाने के लिए कर रहे हैं। कार्य है - गली, मोहल्लों से नगर निगम कर्मचारियों के साथ कूड़ा एकत्रित करना। डिफेंस कॉलोनी निवासी कर्नल आरडी सिंह ने मोहल्ले में कूड़ा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मियों के साथ शनिवार को श्रमदान किया और स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए पूरे मोहल्ले का कचरा इकट्ठा किया। उनकी इस पहल को देखते हुए मोहल्ले के लोग भी प्रोत्साहित हुए। लोगों ने सफाई कर्मियों को मिठाई और पेय पदार्थ देकर प्रोत्साहित किया।
रिटायर्ड कर्नल ने मोहल्ले में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए आए निगम के तीनों सफाई कर्मियों को बुलाया और उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक दी। बातचीत के दौरान तीनों ने अपने नाम बलजिंद्र, भूपेंद्र और संजय बताया। इसके बाद कर्नल सिंह ने जब उनसे यह कहा कि वह उनके साथ मोहल्ले में कचरा इकट्ठा करेंगे तो तीनों हैरत में पड़ गए। कर्नल सिंह ने स्वयं ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हुए पूरे मोहल्ले में उनके साथ चक्कर लगाया और लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा किया। इसी बीच कर्नल को ट्रैक्टर चलाते और कचरा इकट्ठा करते देख मोहल्ले के लोग भी प्रोत्साहित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई के लिए स्वेच्छा से काम करने की जरूरत : सिंह
रिटायर्ड कर्नल आरडी सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में सफाई कर्मी बलजिंद्र, भूपेंद्र और संजय आते हैं। सफाई कार्य के प्रति लोगों व सफाई कर्मियों को उत्साहित करने के लिए उन्होंने उनके साथ कार्य करने का निर्णय लिया। कर्नल सिंह ने बताया कि कोई भी कार्य बड़ा व छोटा नहीं होता। सफाई का कार्य सबसे अहम है और लोगों को इसके लिए जागरूक होने की सबसे ज्यादा जरूरत है। अपने कार्य अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि कचरा इकट्ठा करने के दौरान निरंतर बदबू आती है और कांच की बोतलें व अन्य सामान भी उठाना पड़ता है। सफाई कर्मियों का कार्य आसान नहीं है और हमें इन्हें सम्मान देने की जरुरत है। उन्हें सम्मान देेंगे तो वह भी अपने कार्य को रुचि से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें