फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मचारी मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति ने धरना कर किया रोष प्रकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वन कर्मचारी मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
वन पर्यावरण एवं रोजगार बचाओ अभियान के तहत वन कर्मचारी मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर वन संरक्षक उत्तरी परिमंडल के समक्ष धरना देकर रोष प्रकट किया। इस दौरान अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला व अन्य जिलों से कर्मचारियों व मजदूरों ने भाग लिया। जिला प्रधान अंबाला नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार व प्रशासन के गैरकानूनी, अव्यवहारिक आदेशों के कारण प्रदेश का वन क्षेत्र घट रहा है। इसमें टेंडर प्रणाली लागू करना, उत्पादन शाखा का वन विकास में समायोजन, मोरनी क्षेत्र में चकबंदी न करवाना व अन्य तरीकों से प्राकृतिक संपदा की लूट हो रही है जिसके सुधार को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। राज्य कोषाध्यक्ष कर्ण व राज्य सचिव जसविंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को भ्रष्ट कहने वाले मंत्री स्वयं भ्रष्टाचार में डूबते दिखाई दे रहे है। प्रधान मजदूर यूनियन सर्व किशन कुमार, ताज अली, तेग सिंह, सोहन सिंह, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रशासनिक कार्य सेवा पुस्तिका, गोपनीय अभिलेख, वेतन निर्धारण, एसीपी पदोन्नति और अनुशासनिक कार्यवाही के केस लंबित होने के कारण सेवानिवृत्त लाभ भी नहीं मिल रहा है जिसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। वहीं राजकुमार, सज्जनबीर, कृष्ण सिंह, कृपाल सिंह, विशाल ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के नाम पर अस्थाई ड्यूटी लगाना, बीट, ब्लाकों को समाप्त कर मनमर्जी से बीट ब्लॉक बनाना और बिना अनुमान स्वीकृत करवाये बोगस टेंडर खोलने के नाम पर सरकारी धन की लूट की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें