फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- आरोपी को पकड़कर किया सदर पुलिस के हवाले, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विज के ड्राइवर को नशा तस्कर ने आधा घंटा दौड़ाया, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सुरक्षा में तैनात पायलट गाड़ी के चालक हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह ने पंजाब से नशे की खेप लेकर अंबाला आए युवक को आधे घंटे तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया। आरोपी गुरप्रदीप सिंह जिला नवांशहर के बंगा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी की गतिविधि पर हुआ शक
ध्यान सिंह ने बताया कि दोपहर को वह माल रोड पर बैंक में काम से गए थे। वहां से बाहर निकले तो एक युवक नर्सरी की ओर से एक भवन की दीवार फांदता हुआ दिखाई दिया। उसे आवाज लगाई तो वह भाग खड़ा हुआ। उन्होंने युवक का पीछा किया तो वह लालकुर्ती की ओर चला गया, मगर उन्होंने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आधे घंटा पीछा करने के बाद युवक को पकड़ लिया गया। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से प्रतिबंधित दवा मिली। बाद में पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में होगा खुलासा
कैंट सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी गुरप्रदीप को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी, नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें