फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी स्कूल के पास लखनवी हाऊस में देर रात लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से कपड़े के शोरूम में लाखों का सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सदर एरिया में निकलसन रोड के पास वीरवार देर रात रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दुकानदार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के बंगाली मोहल्ले में बीडी स्कूल के पास लखनवी हाउस में वीरवार देर रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर ही रहने वाले मालिक विकास सूरी को रात में कुछ जलने की बदबू आई जिसके बाद वह लॉबी में आए। नीचे देखा तो दुकान से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। विकास सूद ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। आग बुझाने में गीता गोपाल संस्था के समाज सदस्यों ने भी मदद की। रात होने की वजह से मदद के लिए ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके, इसलिए आग आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के सामने रहने वाले और घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले बुधराम कंसल ने बताया कि दुकान में जबरदस्त आग लगी जिसके बाद यहां कोहराम मच गया जितना हो सका, उतना लोगों ने मदद करके आग पर काबू पाया। जानकारी मुताबिक अभी कुछ महीनों पहले ही विकास सूरी ने काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें