बिजली चोरी केस में आरोपी को तीन साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बिजली चोरी करने के मामले में यशपाल उर्फ जसपाल निवासी अर्बन स्टेट कुरुक्षेत्र को अदालत ने तीन साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि विद्युत विभाग की विजिलेंस को दो दिसंबर 2015 को चेकिंग के दौरान जला हुआ मीटर पाया था, जिस पर विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया और 3 लाख 42 हजार 721 रुपये का जुर्माना लगाया। आरोपी द्वारा राशि न देने पर थाना सिंचाई एवं बिजली चौकसी अंबाला में दो जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया और 30 जुलाई 2016 को अदालत में चलान पेश किया गया जिस पर अदालत ने आरोपी यशपाल को तीन साल कैद की सजा सुनाई है।