नशीले पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना पंजोखरा में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने मनजीत सिंह निवासी गांव टुंडली थाना पंजोखरा, अंबाला को गिरफ्तार किया। सीआईए नारायणगढ़ पुलिस को 15 फरवीर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गाड़ी में चूरापोस्त लेकर जा रहा है। गांव टुंडली के नजदीक कैंटर को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 18 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने मनजीत सिंह के खिलाफ थाना पंजोखरा में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की तो वह 21 मार्च को उसे काबू कर लिया।
इसी तरह थाना महेश नगर के क्षेत्र ब्रह्मकुमारी चौक के पास सीआईए-2 पुलिस ने राजेश निवासी प्रीतमपुरा थाना कुंडली, जिला सोनीपत को 350 ग्राम सुल्फा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना महेश नगर में मामला दर्ज कर लिया है।