फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देख फरीदाबाद नंबर की कार का चालक फरार, पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान पिस्तौल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सुभाष पार्क के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार में संदिग्ध गतिविधियों के शक में पुलिस ने कार की तलाशी लेने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने वहां से कार दौड़ा दी। इसके बाद कार महेश नगर में बरामद हुई परंतु चालक पुलिस को चमका देकर फरार हो गया। पुलिस को कार से छर्रे वाली गन मिली है जिसने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कार और गन कब्जे में लेकर मालिक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुभाष पार्क के सामने बनी नई सड़क पर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ नंबर की एक कार खड़ी थी। पुलिस भी गश्त पर थी। जब राइडर ने कार के पास जाकर बाइक रोकी तो उसमें एक युवक और युवती मिले। पुलिस देखकर वहां अन्य लोग भी आ गए। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक वहां से खिसक गया जिस पर पुलिस की नजर पड़ गई और पुलिस ने तुरंत वीटी करवा दी। कुछ ही देर में कार महेश नगर के ब्रह्माकुमारी चौक से बरामद हो गई। पुलिस को कार से छर्रे वाली एक पिस्तौल बरामद हुई है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चालक के फरार होने और कार में गन होने के मामले को गंभीरता से ले रही है। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि पुलिस ने बल्लभगढ़ नंबर की एक ऑल्टो कार को कब्जे में लिया है। यह कार किसकी है और यहां कैसे आई आदि के बारे में जांच चल रही है। जल्दी ही कार मालिक का पता लग जाएगा जिसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें