आतंकी चूहे हैं, जवानों और बच्चों को निशाना बनाते हैं : सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सूबेदार (रिटायर्ड) अतर सिंह मुलतानी ने कहा कि आतंकवादी चूहों की तरह कायर हैं, जो जवानों और उनके बच्चों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालूचक में साल 2002 में भी सेना के कैंप पर हमला हुआ था, जिसमें सैनिकों और उनके परिवारों को निशाना बनाया था, जिसमें उनके दो बच्चे शहीद हुए थे। उन्होंने सुजवान में हुए हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हवाई हमला करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आतंकियों से निपटना है तो कड़ी कार्रवाई करनी होगी।