अंबाला कैंट। भाजपा द्वारा अंबाला छावनी ग्रामीण मंडल की अनुसूचित जाति मोर्चा की ईकाई का गठन किया गया है। इस इकाई में सुभाष कुमार खतौली को ग्रामीण मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति के बारे में जानकारी देते हुए किरण पाल चौहान और रामबाबू यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री कमल कुमार पंजोखरा और राधे श्याम बब्याल को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस ईकाई में दिलेर सिंह सरपंच टुंडली, संजय कुमार नन्हेड़ा, जसपाल गरनाला और संजय खतौली को उपाध्यक्ष, कृष्ण गोपाल पंजोखरा, सुदेश कुमार पंजोखरा, रूपेश कुमार धनकौर, हरनेक धनकौर, सुखविंद्र सिंह जनेतपुर, मनजीत सिंह बाड़ा और लाभ सिंह कलरेहडी, परविंद्र सिंह सरसेहड़ी को सचिव बनाया गया है। मंडल कार्यकारिणी में प्रैस सचिव की जिम्मेदारी सतपाल खतौली को सौंपी गई है।