अंबाला के सपेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व स्वयंसेवक। प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सपेहडा में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के समापन पर कार्यक्रम हुआ। 12वीं कक्षा के 50 स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इन विद्यार्थियों ने अप्रैल 2024 से मार्च 2026 तक कुल 240 घंटे की समाज सेवा की। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण के भाव को कॉलेज में भी जारी रखना। कार्यक्रम अधिकारी श्रीदत्त ने बताया कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर कॉलेज दाखिले में 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंकों का वेटेज मिलता है। जिला एनएसएस समन्वयक विजय कुमार ने भी स्वयंसेवकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना संदेश भेजा। संवाद
पृथ्वी दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नारायणगढ़। डीएवी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जगाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हें बच्चों की ओर से प्रस्तुत नृत्य नाटिका रही। इसमें उन्होंने स्वयं पर पेड़ की शाखाएं लपेटकर प्रकृति के दर्द और उसकी रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्रों ने कविता, भाषण और नृत्य के जरिए पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने परिसर में पौधरोपण किया। अंत में सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हरित वातावरण बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। संवाद
अंबाला के सपेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व स्वयंसेवक। प्रवक्ता- फोटो : Samvad
अंबाला के सपेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व स्वयंसेवक। प्रवक्ता- फोटो : Samvad
अंबाला के सपेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व स्वयंसेवक। प्रवक्ता- फोटो : Samvad