फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हॉकी में सुबह-शाम प्रतिभा निखार रहे 50 खिलाड़ी

विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रही खेल नर्सरी में चयनित न होने के बावजूद मैदान में प्र​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हॉकी के प्रति अंबाला के बच्चों का जुनून इस कदर हावी है कि सुविधाएं और चयन की बाधाएं भी उनके कदमों को नहीं रोक पा रही हैं। सिटी के पुलिस लाइन मैदान में इन दिनों सुबह-शाम खिलाड़ी हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल विभाग की नर्सरी में स्थान न मिल पाने के बावजूद करीब 25 खिलाड़ी खुद को तराशने के लिए मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों का सपना है कि वह एक दिन हरियाणा की टीम का हिस्सा बनकर अंबाला का नाम रोशन करेंगे। बता दें कि खेल विभाग की तरफ से नए सत्र की खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और उन्हें सरकार की तरफ से डाइट राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

आठ माह बंद रही अकादमी :हॉकी कोच अमनदीप ने बताया कि विगत आठ महीनों तक कोच के ट्रांसफर होने व अन्य कारणों से अभ्यास बंद रहने के बावजूद खिलाड़ियों के रुझान में कोई कमी नहीं आई है। जैसे ही मैदान दोबारा खुला तो खिलाड़ियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो निजी अकादमियों से यहां पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी मैदान में अपनी तकनीक को ओर बेहतर करने के लिए रोजाना 4 से 5 घंटे अभ्यास कर रहे हैं।

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रही खेल नर्सरी में चयनित न होने के बावजूद मैदान में प्र

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रही खेल नर्सरी में चयनित न होने के बावजूद मैदान में प्र

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रही खेल नर्सरी में चयनित न होने के बावजूद मैदान में प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें