फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भीड़ प्रबंधन के लिए 50 बसें रिजर्व में, चालक परिचालकों की छुट्टी रद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार पर भीड़ प्रबंधन के इंतजाम के लिए अधिकारियों ने रोडवेज की 50 बसों रिजर्व में रखा है। इसके यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन बसों को और भी बढ़ा दिया जाएगा। वहीं चालकों और परिचालकों के साप्ताहिक अवकाश और आकस्मिक अवकाश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाए। पिछले साल रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ को देखते हुए 24 अतिरिक्त बसों को संचालन किया गया था।
विज्ञापन


रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रोडवेज की ओर से 36 घंटे के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए नि:शुल्क बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें आज दोपहर 12 बाहर बजे से लेकर कल शनिवार रात 12 बजे तक बहनों और बच्चों को उनके गंतव्य तक छोडे़ंगी। इसमें हरियाणा सहित चंडीगढ़ ओर दिल्ली मार्ग पर चलने वाली साधारण बसें शामिल रहेंगी।इसके लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से परिवहन महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।





दो दिन संस्थान प्रबंधकों को किया सचेत

त्योहार को लेकर चालक और परिचालक के साप्ताहिक अवकाश और आकस्मिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा संस्थान प्रबंधकों की डयूटी अंबाला छावनी, अंबाला सिटी और नारायणगढ़ बस अड्डों पर लगा दी गई है। जो शुक्रवार और शनिवार को बस अड्डों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा भीड़ को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन





हरियाणा समेत दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर चलेंगी नि:शुल्क बसें

शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस त्योहार को लेकर हरियाणा सरकार की और से दो दिन तक रोडवेज की बसों को निशुल्क चलाया जाएगा। यह बसें हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ साथ चंडीगढ़ ओर दिल्ली मार्ग पर भी संचालन करेंगी, जो महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को नि: शुल्क उनके गंतव्य की और छोडे़गी।









रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए रोडवेज की सामान्य बसें निशुल्क चलाई जाएंगी। यह बसे हरियाणा समेत चंडीगढ़ और दिल्ली मार्ग पर संचालन करेंगी।
विज्ञापन


- विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें