फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एमडीएसडी कॉलेज के 5 खिलाड़ियो ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में प्राचार्य संग मौजूद विजेता विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। खेल महाकुंभ-2026 में एमडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और वुशू प्रतियोगिताओं में कुल पांच स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष जसप्रीत कौर ने बताया कि एथलेटिक्स में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। तुषार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। रितेश ने 10 किलोमीटर दौड़, अंजलि ने शॉट पुट और हरविंदर सिंह ने 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। अमित सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विश्वास ने वुशू प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रधान अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनित बिंदल और प्राचार्या पूजा अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को फूलमालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा अपनी कड़ी मेहनत से जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें