संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे की ओर से गर्मियों के मौसम और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके तहत प्राथमिक चरण में दक्षिण पश्चिम रेलवे की पांच जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति और वाराणसी-मैसूरु जैसी प्रमुख ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त तृतीय एसी श्रेणी के इकोनॉमी कोच जोड़े जाएंगे।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 22685/22686 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इस ट्रेन में यशवंतपुर से 4 अप्रैल और चंडीगढ़ से 7 मई तक अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12649/12650 यशवंतपुर-निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 8 अप्रैल से 7 मई के बीच अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेगा।