फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होटल से वसूला 4.90 लाख संपत्ति कर, एक इमारत सील

विज्ञापन
अंबाला छावनी के महेशनगर ​स्थित पाम होटल पर कार्रवाई के लिए पहुंची नप टीम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। लंबित संपत्ति धारकों पर नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को भी नप टीम की कार्रवाई जारी रही। टीम आज महेशनगर स्थित पाम होटल पर कार्रवाई के लिए पहुंची। सीलिंग से पहले टीम ने होटल संचालक को मौके पर बुलाया और उन्हें लंबित संपत्ति कर की जानकारी दी।
विज्ञापन

यह कार्रवाई नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। नप सचिव ने चेतावनी देते हुए संचालक को कहा कि या तो लंबित संपत्ति कर जमा करवाएं या फिर सीलिंग के लिए तैयार रहें। कुछ देर बाद होटल संचालक ने चार लाख 90 हजार रुपये का चैक नप टीम के सुपुर्द कर दिया।
इसके बाद दूसरी कार्रवाई महेशनगर क्षेत्र के ही दशमेश नगर में कार्रवाई की। यहां सुरमुख सिंह नामक संपत्ति मालिक पर पांच लाख 90 हजार 173 रुपये का कर लंबित था जोकि बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं जमा करवाया गया। टीम ने मौके पर मालिक को बुलाया और उसे संपत्ति कर जमा करवाने की हिदायत दी, लेकिन उसने संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया। इसके बाद नप टीम ने दुकान को सील कर दिया। वहीं चेतावनी दी कि अगर सील के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो फिर कानून के तहत प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
संपत्ति धारकों को लगातार जानकारी दी जा रही है कि वो लंबित कर को जल्द से जल्द जमा करवाएं। अन्यथा टीम मौके पर पहुंचकर सीलिंग की जाएगी और फिर किसी को राहत प्रदान नहीं की जाएगी।
राजेश कुमार, सचिव नप।

अंबाला छावनी के महेशनगर स्थित पाम होटल पर कार्रवाई के लिए पहुंची नप टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें