नारायणगढ़। किसानों की एग्री स्टैक आईडी बनाने को लेकर एसडीएम शिवजीत भारती ने कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, पटवारियों और ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक आईडी केंद्र सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सरल तरीके से उपलब्ध कराना है। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल में अभी तक लगभग 4700 किसानों ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लिया है। इसके लिए कृषि विभाग के अलावा अब पंचायत व राजस्व विभाग का सहयोग लिया जा रहा है ताकि पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आए और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। संवाद