फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर के बाहर खड़ी कार का टायर चोरी

Wed, 07 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीसी मॉडल स्कूल के निकट घर के बाहर खड़ी कार के टायर चोरी हो गए। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में बब्याल स्थित डीसी मॉडल स्कूल के नजदीक निवासी शिखा जग्गी ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी ग्रेंड विटारा को घर के बाहर खड़ी किया हुआ था। 4 जनवरी की सुबह वह उठे तो देखा कि कार के दाई तरफ का पिछला टायर गायब था। चोर कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इस तरह के पहले भी तीन मामले आए थे। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें