फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंचकूला गई 47 बसें, स्थानीय रूट बंद

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
अंबाला। पंचकूला कार्यक्रम में अंबाला डिपो की 47 बसें गई। इस कारण स्थानीय रूट बंद रहे। चंडीगढ, कालका, पंचकूला और यमुनानगर रूट प्रभावित रहे। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अंबाला में कई बसें ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि ठहराव करती हैं। इसके बाद यह बसें सुबह अपने अपने रूटों पर चली जाती हैं लेकिन शनिवार को पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम के लिए रात्रि ठहराव की बसें सुबह ही पंचकूला के लिए रवाना हो गई। इस कारण ललाना, मालवा, नन्यौला, बराडा, साढौरा, टोबा, पिलखनी बीहटा, कंबासी सुभरी अलीपुर केसरी मार्ग की बसें बंद रहीं। इन बसों का शाम के समय संचालन किया। इसके अलावा चंडीगढ, कालका, पंचकूला और यमुनानगर के रूट प्रभावित रहे। इन रूटों पर कम बसों का संचालन किया।
पौना घंटे से बस का इंतजार
बिहार के जिला गोपालगंज निवासी अमरेश ने बताया कि वह ट्रेन के माध्यम से अंबाला छावनी आए थे। अब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जाना है। लेकिन छावनी बस अड्डे पर उन्हें पौने घंटे तक बस नहीं मिली।
विज्ञापन

पंचकूला की नहीं आ रही बस
होशियारपुर निवासी मोहन ने बताया कि उसे पंचकूला जाना है। वह एक घंटे से पंचकूला जाने वाली की इंतजार कर रहा है लेकिन अभी तक बस नहीं आई। यहां पर उसके अलावा और भी यात्री हैं जिन्हें पंचकूला की बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
पीजीआई जाना है दवा लेने
रामरतन ने बताया कि उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में दवाई लेने जाना है। इसके लिए वह चंडीगढ़ की बस की इंतजार कर रहा है। लेकिन आधा घंटा हो गया है बस नहीं आई। पूछताछ केंद्र पर पता किया तो वह बोल रहे हैं इंतजार करो बस आ जाएगी।
केसरी मार्ग की नहीं मिल रही बस
केसरी निवासी सुनहरी ने बताया कि उन्हें नागरिक अस्पताल में दवा लेने थी। अंबाला कैंट में आने के बाद जब वापस जाना हुआ तो केसरी की बस नहीं मिली।

वर्जन

पंचकूला कार्यक्रम में अंबाला डिपो की 47 बसें गई थी। इस कारण सुबह के लोकल रूट बंद थे और कुछ रूट प्रभावित थे। शाम के समय इन रूटों पर बसों का संचालन कर दिया गया।
भीम सिंह, अतिरिक्त संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : स्रोत : पुलिस

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : स्रोत : पुलिस

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : स्रोत : पुलिस

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें