अंबाला। जिले के दोनों खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। साहा व शहजादपुर में खरीद केंद्रों पर अभी तक 457.51 मिट्रिक टन सरसों की खरीद हैफेड एजेंसी द्वारा की गई है। हैफेड के डीएम वेदपाल मलिक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार किसान बेहतर समन्वय के साथ अपने सरसों दोनों खरीद केंद्रों पर निर्धारित मापदंडो के तहत खरीदी जा रही है। अभी तक 361 किसानों की 457.51 मीट्रिक टन सरसों हैफेड ने खरीदी है। इसमें से 369 मीट्रिक टन लिफ्टिंग हो चुकी है।